• व्हिडिओ
  • डाऊनलोड
  • गुरुदेव संगीत विद्यालय ब्लॉग वर आपले सहर्ष स्वागत, आपल्या प्रतिक्रिया आणि सूचना kalnkurfou@gmail.com यावर कळवा

    उस्ताद असद अली ख़ाँ

    असद अली ख़ाँ  


    असद अली ख़ाँ
    असद अली ख़ाँ
    पूरा नामअसद अली ख़ाँ
    जन्म1937
    जन्म भूमि अलवर, राजस्थान
    मृत्यु14 जून 2011
    मृत्यु स्थानदिल्ली
    अभिभावक उस्ताद सादिक अली ख़ाँ
    कर्म-क्षेत्रशास्त्रीय संगीत
    पुरस्कार-उपाधिपद्मभूषण, तानसेन सम्मान, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
    प्रसिद्धिरुद्रवीणा वादक
    नागरिकता भारतीय
    संबंधित लेखअल्ला रक्खा ख़ाँ, ज़ाकिर हुसैन, पन्नालाल घोष, अली अकबर ख़ाँ, अमजद अली ख़ाँ
    अन्य जानकारीअसद अली ख़ाँ आकाशवाणी और दूरदर्शन के उच्च श्रेणी के कलाकार थे।
    अद्यतन‎
    उस्ताद असद अली ख़ाँ (अंग्रेज़ी:Asad Ali Khan, जन्म: 1937 अलवर - मृत्यु: 14 जून 2011, दिल्ली) को रुद्रवीणा वादक के नाम से आज पूरे भारत में जाना जाता है। उस्ताद असद अली ख़ाँ को वर्ष 2008 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। श्री असद अली ख़ाँ आकाशवाणी और दूरदर्शन के उच्च श्रेणी के कलाकार थे।

    परिचय

    उस्ताद असद अली ख़ाँ का जन्म 1937 में अलवर, राजस्थान में हुआ था। संगीत की प्रारंभिक शिक्षा रामपुर दरबारी के संगीतज्ञ अपने पिता उस्ताद सादिक अली ख़ाँ से ग्रहण की। वे संगीत की प्राचीनतम शैली ध्रुपद की खण्डार बानी विधा के वर्तमान में एक मात्र संरक्षक हैं। उस्ताद असद अली ख़ाँ ने ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, अफ़ग़ानिस्तान, इटली और कई अन्य यूरोपीय देशों सहित कई देशों में प्रदर्शन किया और संयुक्त राज्य अमेरिका में संगीत के पाठ्यक्रमों का आयोजन भी किया था।

    व्यवसायिक जीवन

    उस्ताद असद अली ख़ाँ ने ऑल इंडिया रेडियो में काम किया, संगीत और ललित कला में 17 साल के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में सितार सिखाया था और छात्रों को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद निजी तौर पर प्रशिक्षित करना भी जारी रखा।

    सम्मान एवं पुरस्कार

    उन्हें वर्ष 2008 में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण, वर्ष 1994 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा तानसेन सम्मान तथा वर्ष 1977 में संगीत नाटक अकादमी सम्मान आदि से विभूषित किया जा चुका है।

    कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत: